‘चेरिटी बिगन्स फ्रॉम होम’ अभियान

ज्ञान मंदिर पूर्व छात्र समिति ‘स्वयं’ की ओर से ‘चेरिटी बिगन्स फ्रॉम होम’ अभियान के तहत विद्यादान कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को हिरण मगरी शाला से हुई। सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दो महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया

स्वयं के अध्यक्ष डॉ कुंजन आचार्य ने कम्युनिकेशन स्किल एवं समाज मंत्री पुनीत जैन ने इंग्लिश स्पीकिंग स्किल का विद्यार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया।

बच्चों ने इस कार्यक्रम में उत्साह दिखाया। अगले सत्र में इन्हीं बच्चों से दोबारा बात करके इनका टेस्ट लिया जाएगा। सफल रहने वाले कुछ चुनिंदा बच्चों को प्राथमिक कक्षाओं को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर समिति की ओर से वरिष्ठ सदस्य प्रदीप पंवार और शाला की ओर से प्रधानाचार्य लीला जी उपस्थित थी। शाला के शिक्षकगण भी मौजूद थे।

Recent Posts

Leave a Comment





Translate »